उत्तराखंड: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार
ADVERTISEMENTS
नई दिल्ली। उत्तर, पश्चिम व पूर्वोत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे बना है, जबकि मैदानी प्रदेशों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पर्वतीय राज्यों में बारिश और हिमपात के आसार जताए हैं।मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 24 जनवरी के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

