मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी दी

ख़बर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने राज्य में सड़क, पेयजल, बिजली, मंदिर सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत 6 नई ग्रामीण सड़क योजनाओं के लिए 23.86 करोड़ मंजूर किए गए हैं। वहीं चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा के लिए 1.05 करोड़ की राशि राज्य आकस्मिक निधि से स्वीकृत की गई है।

तामली क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 14.57 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 करोड़ जारी करने को मंजूरी मिली है।

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के बनबसा नगर पंचायत में खराब सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए 1 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में 10 हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए 29.32 लाख, दुगड्डा ब्लॉक में महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.69 करोड़ और हरबर्टपुर क्षेत्र में सुरक्षा दीवार व पुलियों के निर्माण के लिए 97.79 लाख मंजूर किए गए हैं।

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में कई मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 5.54 करोड़ की योजना के तहत फिलहाल 1.50 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। वहीं पौड़ी जिले के देवीखाल स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख मंजूर किए गए हैं।

टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में 220/33 केवी विद्युत स्टेशन की स्थापना के लिए 150.40 करोड़ की परियोजना के तहत 3 करोड़ जारी करने का अनुमोदन दिया गया है।

किच्छा विधानसभा के ग्राम दरऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क और तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख तथा भिकियासैंण स्थित राजा हरूहीत मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 93.36 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल गांव में बने सामुदायिक भवन का नाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुंडीर के नाम पर रखने को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad