उत्तराखंड-(जरा बचके)यहां मुख्य कोषाधिकारी ने पेंशनरों को साइबर ठगों से सावधान रहने की की अपील

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – प्रदेश में साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है अब इन शातिर ठगों के निशाने में पेंशनर भी आ रहे हैं।मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा ने जनपद के समस्त पेंशनरों को साईबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस प्रकार की शिकायतें मिल रही है कि साईबर ठगों के द्वारा उनके मोबाईल नंबर पर कॉल की जा रही है तथा स्वयं को कोषागार कर्मी बताकर जीवित प्रमाण पत्र के संबध में पेंशनरों का डाटा मांगा जा रहा है।

श्री राणा ने जिले के पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि कोषागार एवं उपकोषागारों से जीवित प्रमाण पत्र के संबध में किसी भी पेंशनर को कॉल कर कोई भी विवरण नही मांगा जा रहा है। यदि किसी भी पेंशनर के पास इस प्रकार की कॉल आती है, तो किसी से अपना डाटा व सूचना साझा न करें। इसकी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी कोषागार तथा साइबर थाने को दें, ताकि साईबर ठगी से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad