कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, खनक डसीला ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय किया टॉप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट**कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम अत्यंत शानदार एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन किया।विद्यालय की छात्रा *खनक डसीला ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर *वाणिज्य वर्ग* में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं *मृदुल उपाध्याय ने 91,सृष्टि कुटोलिया 90.2, हर्षित अधिकारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त *कृतिका रौतेला* एवं *नेहा गढ़िया* ने *87-87 प्रतिशत अंक* प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखविंदर सिंह विर्दी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का यह उत्कृष्ट परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Ad
Ad Ad