सीएम धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना की प्रकट

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए जनरल बिपिन रावत एवं उनकी धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।


इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जी का निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखण्ड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। सैनिक पुत्र होने के नाते हमेशा मेरा मार्ग दर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं और पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad