रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, सेल्फी ली, बातचीत की और …

ख़बर शेयर करें

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत रामनगर पहुंचे। अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पर उनके पहुंचते ही प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय मुलाकात की…जिससे वहां का माहौल उत्साह से भर गया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने पास बुलाने के बजाय खुद उनके बीच जाकर उनसे बातचीत की। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली, समूह फोटो खिंचवाए और खुलकर बातचीत की। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा विषय, भविष्य के सपनों और रुचियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच सबसे जरूरी होती है। यदि कोई छात्र ईमानदारी और लगातार प्रयास करता है तो वह अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकता है।
उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने की सीख भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे संस्कार और शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

रामनगर पहुंचने पर मंडलायुक्त, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad