उत्तराखंड- मां से मिले UP के CM योगी आदित्यनाथ, 28 साल बाद मिलन की गजब तस्वीर

ख़बर शेयर करें

CM Yogi Adityanath in Panchur

  • जरा सोचिए कैसा होगा वह पल जब 28 साल बाद अपने घर पहुंच कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उत्तराखंड के अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री से मिलने के लिए पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। मां से मिलने से पहले सीएम योगी ने भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की। सीएम अपने गांव पैदल ही पहुंचे। बता दें कि इसके पहले सीएम ने यमकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वहां अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया।फिलहाल सीएम योगी अपने परिवारजनों से मुलाकात की। गांव में उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। मां के साथ ही घर के सभी बड़ों का आर्शीवाद लिया। सीएम योगी के स्वागत के लिए पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखा गया। गांव में पहाड़ी परिधान में पहाड़ी गीत के साथ सीएम योगी का शानदार स्वागत किया गया।
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad