हल्द्वानी कार में सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हीरानगर से देर शाम सात बजे एक युवती का अपहरण कर चार दरिंदों ने चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हद तो यह है कि तीन घंटे तक कार हल्द्वानी की गलियों में दौड़ती रही, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में अपहरणकर्ता युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर फरार हो गए।

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक 22 वर्षीय युवती शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पालम सिटी के लिए निकली थी। वह ई-रिक्शा से आई और सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उतर गई। उसे वहां उसका भाई लेने आने वाला था। उसने अपनी मम्मी को कॉल किया। मम्मी का कॉल नहीं उठा तो वह घर जाने के लिए पैदल-पैदल ही हीरानगर तिराहे के पास पहुंची। इसी बीच एक टाटा पंच कार रुकी जिसमें चार लोग सवार थे। उन्होंने युवती को कार में खींच लिया और गाड़ी लॉक कर ली। युवती ने आरोप लगाया कि युवकों

ने उसका फोन ले लिया और सभी शराब पी रहे थे। उन्होंने युवती को भी जबरदस्ती शराब पिला दी। इसके बाद गाड़ी तीन घंटे तक हल्द्वानी की गलियों में घूमती रही। चारों ने उसके साथ रेप किया। युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर चारों फरार हो गए। युवती ने दोस्त को बुला उसके साथ घर पहुंची। अपनी मां को आपबीती बताई, अगले दिन युवती ने मनोज, सोनू, आशू और ऋषि के खिलाफ केस दर्ज कराया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad