बागेश्वर:विकासखण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
बागेश्वर, 24 सितम्बर 2026। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में दो दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ।
इस प्रतियोगिता में कुल 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। प्रथम दिवस 23 सितम्बर को कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं तथा आज द्वितीय दिवस 24 सितम्बर को वरिष्ठ वर्ग की 6 प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक संयोजक मोहन चन्द्र जोशी एवं डॉ. रमेश काण्डपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
आज वरिष्ठ वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे –
1. संस्कृत नाटक प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) में –
*प्रथम – इंटर कॉलेज घिघारतोला
द्वितीय – राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, बहोली
2. संस्कृत समूह नृत्य-
*प्रथम – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बागेश्वर
द्वितीय – कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर
3. संस्कृत समूह गान (वरिष्ठ वर्ग) में – प्रथम इंटर कॉलेज घिघारतोला
द्वितीय -राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,बागेश्वर
प्रथम दिवस (कनिष्ठ वर्ग) में – समूह नृत्य में प्रथम राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, समूह गान में प्रथम जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल तथा नाटक में प्रथम राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रहा था।
इस अवसर पर डॉ. गोपाल दत्त जोशी, कमला गोस्वामी, डॉ. दीपक जोशी, कौस्तुभ आनन्द जोशी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
जनपद संयोजक श्री दीप चन्द्र जोशी ने बताया कि जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 30 सितम्बर को कनिष्ठ वर्ग एवं 01 अक्टूबर को वरिष्ठ वर्ग की आयोजित होगी।


