कांग्रेस एलडीएम की हुई बैठक,डबल इंजन सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाएं:डा. उमाशंकर कांग्रेस कार्डिनेटर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्डिनेटर डा. उमाशंकर ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कसें। संगठन के कार्यक्रम में सक्रिय लोगों को लीडरशिप का मौका दिया जाएगा। डबल इंजन सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाएं।

रविवार को नरेंद्रा पैलेस सभागार पर आयोजित एलडीएम की बैठक में डा. उमशंकर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विफलता के चलते लोगों का कांग्रेस के प्रति लगाव बढ़ा है। अनुसूचित जाति आरक्षित बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इस बार यहां के नतीजे चौकाने वाले होंगे।बागेश्वर की जनता भाजपा से त्रस्त है। इसका लाभ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के साथ निकाय चुनाव में भी मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। कार्यकर्ताओं और बूथ के पदाधिकारियों को एलडीएम के तहत कार्य करने के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।डा. उमा शंकर ने कहा कि बूथों को मजबूत करेंगे। बूथ कमेटी 30 से 40 कार्यकर्ताटों को जोड़ा जाएगा। धरातल पर काम होना जरूरी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह फेल है। वह यहां पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि युवाओं को सेना में भी अब नौकरी नहीं है। अग्निवीर योजना चार वर्ष की है। उसके बाद युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ेगा। जिले में शीघ्र पदयात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोड मैप तैयार किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से सूचना दी जाएगी। पदयात्रा में कांग्रेस के बच्चा-बच्चा शामिल होगा। जनता में अच्छा मैसेज जाना है। उत्तराखंड में होने वाले चुनाव कांग्रेस के पक्ष में होगा। भाजपा ने धर्म, जातिवाद की राजनीति की है। जिसका खामियाजा उसे भुगतना पढ़ेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, महिला जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, गीता रावल, लोकमणि पाठक, गोविंद बिष्ट, अर्जुन भट्ट, राजेंद्र टंगड़िया, गोपाल दत्त भट्ट, दीपक गढ़िया, किशन कठायत, कवि जोशी, सुनील पांडे, विनोद पाठक, सुनीता टम्टा, प्रकाश कोहली, भीम आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad