उत्तराखंड-बैंक के संविदा कर्मी ने पेड़ में फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें

पंतनगर-उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते उधम सिंह नगर के पंतनगर में यूको बैंक के संविदा कर्मचारी ने पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय राकेश कनौजिया पुत्र परमानंद टीडीसी कॉलोनी में रहता था और यूको बैंक में संविदा कर्मी था, बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह घर से चला गया। शाम 6:00 बजे के आसपास डीटीसी कॉलोनी के पास जंगल में एक पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर उसने आत्महत्या कर ली। किसी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जंगल में पेड़ में लटके हुए शव को देखते हुए शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए । घटना की सूचना पंतनगर थाने में दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक राकेश के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी राकेश की आत्महत्या की खबर सुन उनकी पत्नी और बच्चों में कोहराम मच गया फिलहाल राकेश के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad