उत्तराखंड-हल्द्वानी में भी कोरोना की टेंशन, यहां मिले 6 पॉजिटिव केस एक की मौत, एक्शन में प्रशासन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- उत्तराखंड में धीरे धीरे बढ़ते कोरोना के मामलों ने फिर टेंशन बढ़ा दी है, हल्द्वानी में आज कोविड के 6 नए मामले सामने आए हैं जबकि कोविड से एक मरीज की मौत हो गई है, कोरोना का संक्रमण बढ़ते देख प्रशासन अलर्ट हो गया है,और उच्च अधिकारियों ने सैम्पलिंग में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं, जिसको देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने एमबीपीजी ग्राउंड में लगी नुमाइश में सैम्पलिंग करवाई, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों, शॉपिंग मॉल में भी कोविड सैम्पलिंग करवाई जायेगी, कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है, कोरोना का संक्रमण ज्यादा ना बड़े इसको देखते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad