हल्द्वानी की स्वच्छता मुहिम से जुड़ी क्रिकेटर एकता बिष्ट, बनीं ब्रांड एंबेसडर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा वार्ड नंबर 4 स्थित आवास विकास क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्री पंचेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में महापौर गजराज बिष्ट के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट को नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास स्वच्छता अपनाएगा…तो शहर को गंदगी मुक्त बनाने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। उन्होंने “स्वच्छ हल्द्वानी, स्वस्थ हल्द्वानी” का संकल्प दोहराया।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद एकता बिष्ट ने नगर निगम और महापौर का आभार जताते हुए शहरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने और हल्द्वानी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल रौतेला ने भी एकता बिष्ट को बधाई दी और कहा कि इस पहल से शहर के लोग स्वच्छता के प्रति प्रेरित होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद हेमा भट्ट ने की। इस मौके पर नगर निगम के कई पार्षद, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad