बागेश्वर फायर सर्विस की मुस्तैदी से टला बड़ा वनाग्नि का खतरा; कौसानी टी एस्टेट, होटल और रवाईखाल के जंगलों में लगी आग पर पाया पूर्ण काबू

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर फायर सर्विस की मुस्तैदी से टला बड़ा वनाग्नि का खतरा; कौसानी टी एस्टेट, होटल और रवाईखाल के जंगलों में लगी आग पर पाया पूर्ण काबू

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को सदैव अलर्ट रखने हेतु निर्गत निर्देशों के अनुपालन में दिनॉक-24/05/2026 को विभिन्न स्थानों से प्राप्त वनाग्नि की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग पर पूर्ण काबू पा लिया। अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई के कारण बहुमूल्य वन संपदा के साथ-साथ चाय बागानों और कई होटलों को जलने से सुरक्षित बचा लिया गया।
फायर स्टेशन बागेश्वर को प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई महत्वपूर्ण कार्रवाइयों का विवरण निम्नवत है:
👉सीमा गाँव (कौसानी) में वनाग्नि पर काबू:
पीएफटी पर दोपहर 16:26 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार, कौसानी के सीमा गाँव के जंगलों में भयंकर आग फैल गई थी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट गरुड़ ने मौके पर पहुंचकर मिनी वाटर टेंडर से लगातार पानी की पंपिंग की और आग को पूरी तरह बुझाकर बहुमूल्य वन संपदा को सुरक्षित किया।
👉कौसानी टी एस्टेट (चाय बागान) की सुरक्षा:
रात 20:45 बजे दूरभाष पर सूचना मिली कि कौसानी टी एस्टेट के पास जंगल की आग तेजी से फैलते हुए चाय बागान के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई है। खतरे की गंभीरता को देखते हुए एफएस यूनिट गरुड़ ने तत्काल मिनी वाटर टेंडर की मदद से लगातार पंपिंग की और पारंपरिक रूप से पीट-पाट कर आग को पूरी तरह शांत किया, जिससे चाय बागान सुरक्षित बच गए।
👉होटल स्पेलमाउंट के पास लगी आग पर नियंत्रण:
इसके ठीक बाद रात 20:50 बजे होटल स्पेलमाउंट के समीप जंगल में आग धधकने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड गरुड़ की टीम ने बिना वक्त गंवाए एमएफई से पंपिंग कर होज रील की सहायता ली और पीट-पाट कर आग को होटलों तक पहुंचने से पहले ही पूरी तरह बुझा दिया।
👉रवाईखाल (गरुड़ रोड) के जंगल में त्वरित कार्रवाई:
शाम 16:47 बजे एमडीटी के माध्यम से फायर स्टेशन बागेश्वर को गरुड़ रोड स्थित रवाईखाल के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में फायर टीम मिनी वाटर टेंडर वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर स्थानीय नागरिक भी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे थे। फायर यूनिट ने वाटर टेंडर से होजरील की सहायता से पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझाया।

फायर यूनिट की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण सभी स्थानों पर आग को समय रहते काबू कर लिया गया। वनाग्नि से वन संपदा को आंशिक क्षति के अलावा किसी भी प्रकार का कोई अन्य बड़ा जन-धन या व्यावसायिक नुकसान नहीं हुआ है।

Ad
Ad Ad