उत्तराखंड की शान निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की शान निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। भारत के महान निशानेबाज और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले जसपाल राणा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता से भारत लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। बाद में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की।टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा ने अपने शानदार खेल जीवन में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारत तथा उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। वे वर्तमान में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य कर रहे थे और देश के युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।उनके निधन से खेल जगत ने एक महान खिलाड़ी, कुशल प्रशिक्षक और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है। उत्तराखंड सहित पूरे देश में उनके प्रशंसकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त किया ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad