देहरादून :(बिग न्यूज) राज्य कर्मचारी-पेंशनरों का डीए बढ़ाने को मिली मंजूरी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

राज्य कर्मचारी-पेंशनरों का डीए बढ़ाने को मिली मंजूरी

देहरादून, राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में दो फीसदी इजाफे को मंजूरी मिल गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वित्त विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। यह विधिवत लागू होने पर डीए 58 से बढ़कर 60% हो जाएगा। केंद्र के समान ही बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी से लागू माना जाएगा। प्रदेश के ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारी-पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। जल्द ही इसका विधिवत आदेश जारी किया जाएगा।
विकास योजनाओं के लिए 50 करोड़ मंजूरः मुख्यमंत्री ने 50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी।
58 से बढ़कर अब 60% होगा डीए, कुछ समय पूर्व केंद्र भी कर चुका है वृद्धि

के कोतवाली पंचेश्वर में छह आवास और चाहरदीवारी के लिए 3.13 3.13 करोड़, नैनीताल के फायर स्टेशन हल्द्वानी में 76 आवास निर्माण को 36.64 करोड़ रुपये मंजूर किए। चम्पावत के रीठासाहिब में सात आवास के लिए भी 3.47 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। मौलेखाल बाजार-अल्मोड़ा में पार्किंग को 5.91 करोड़, चमोली के ग्वालदम बाजार में पार्किंग के लिए 61.57 लाख स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे से देर शाम तक कैंप ऑफिस में डटे रहे।

Ad
Ad Ad