देहरादून :(बिग न्यूज) यहां DM बने 96 होम स्टे किए निरस्त

ख़बर शेयर करें

देहरादून डीएम ने किया होमस्टे पर कड़ी कार्रवाई।

देहरादून- जिले में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे होमस्टे पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। इनमें पहले चरण में 17 और दूसरे चरण में 79 होमस्टे शामिल हैं। साथ ही इन इकाइयों को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन की पांच मजिस्ट्रेट टीमों ने सहसपुर और रायपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में कुल 136 निरीक्षण किए। जांच के दौरान कई होमस्टे निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। प्रशासन का कहना है कि कई होमस्टे होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तरह चलाए जा रहे थे, जबकि उनका पंजीकरण स्थानीय निवास आधारित होमस्टे के रूप में कराया गया था।निरीक्षण में सामने आया कि कई स्थानों पर अग्निशमन उपकरण नहीं थे या उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। कई होमस्टे बिना फूड लाइसेंस संचालित हो रहे थे। कुछ जगहों पर रसोई व्यवस्था तक नहीं मिली, जबकि कई इकाइयों को लीज और किराये पर देकर होटल की तरह उपयोग किया जा रहा था। निर्धारित क्षमता से अधिक कमरे संचालित करने और विदेशी नागरिकों के ठहराव की अनिवार्य सूचना नहीं देने जैसी गंभीर अनियमितताएं भी मिलीं।प्रशासन के अनुसार कई होमस्टे देर रात तक तेज आवाज में डीजे, बार संचालन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के अड्डे बनते जा रहे थे। ऐसे स्थानों पर ठहरने वाले उपद्रवी तत्वों द्वारा शहर में नशे की हालत में हुड़दंग, ओवर स्पीड वाहन चलाने और हथियारों से फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा था।डीएम सविन बंसल ने कहा कि होमस्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, खानपान और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना है, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad