देहरादून :(बिग न्यूज) घर बनाना होगा महंगा, खनन रॉयल्टी बड़ी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आम आदमी के लिए घर बनाना अब महंगा होने वाला है जबकि रोडवेज को बसों से सफर सुविधाजनक होगा। राज्य सरकार ने खनन सामग्री पर रॉयल्टी बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे रेत, बजरी की कीमतों में इजाफा होना तय है। ये निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।कैबिनेट बैठक के बाद सचिव (गोपन) शैलेश बगौली ने सचिवालय के मीडिया सेंटर में निर्णयों के संबंध में जानकारी दी। बगौली ने बताया कि कैबिनेट ने कुल 17 प्रस्तावों पर निर्णय लिया।इनमें औद्योगिक विकास विभाग के तहत उत्तराखंड उप खनिज परिहार नियमावली 2023 में संशोधन को मंजूरी देते हुए खनन सामग्री पर रॉयल्टी एक रुपये प्रति कुंतल बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे रॉयल्टी की दर सात रुपये प्रति कुंतल से अब आठ रुपये प्रति कुंतल हो जाएगी।वहीं, राज्य में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रोडवेज में नई बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। दो प्रस्तावों के तहत कुल 259 बसें खरीदी जाएंगी। पहले प्रस्ताव में 250 नई बसों की खरीद शामिल है। दूसरे प्रस्ताव में पुराने 100 बसों की खरीद के प्रस्ताव पर स्थिति स्पष्ट की गई। जीएसटी दर घटने (28 से 18% होने) के बाद पुराने प्रस्ताव में संशोधन कर 100 की जगह अब 109 बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad