देहरादून :(बिग न्यूज) इस भर्ती की तारीख बदली

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की वजह से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि बदल दी है। अब यह परीक्षा 29 जनवरी को होगी।आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पूर्व में यह परीक्षा 25 जनवरी को तय की गई थी। इसके प्रवेश पत्र नौ जनवरी से वेबसाइट पर जारी होने थे, लेकिन राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव और 25 जनवरी को मतगणना है।आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा स्थगित करते हुए 29 जनवरी की नई तिथि जारी की है। अब परीक्षा के प्रवेशपत्र 13 जनवरी को जारी होंगे। परीक्षा आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में आयोजित कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad