देहरादून :(बिग न्यूज) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक

Ad
ख़बर शेयर करें

विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। सचिवालय में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। गोपन विभाग की ओर से सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
27 अक्टूबर से गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सत्र से पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। कुछ अहम फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगने की भी संभावना जताई जा रही है।वहीं, प्रदेश में एक नवंबर से शुरू होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आने की संभावना है। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए राज्य स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad