देहरादून :(बिग न्यूज) इन 8 जिलों में आज आंधी और बारिश

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी जिलों में बारिश के भी आसार हैं। बारिश एवं आंधी से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी आदि जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।वहीं पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट

रहेगा। देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर जिलों में झोकेदार हवाएं 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मंगलवार को दून का तापमान 34.3 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक, दो और तीन मई को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं।मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को शाम को हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चली। आंधी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जाफर हाल में टिन की दो चद्दर स्कूटर के ऊपर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय स्कूटर के ऊपर कोई बैठा नहीं था। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मसूरी आईं पर्यटक शालिनी गुप्ता का कहना था कि इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ रही है, जबकि यहां पर मौसम काफी सुहावना हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad