देहरादून :(बिग न्यूज) जारी रहेगा बारिश का दौर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, मंगलवार को बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री और मैदानी इलाकों में 6.7 डिग्री तक गिर गया।मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि छह और सात मई को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 3600 से 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की उम्मीद है।आठ से दस मईदो दिन हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना आठ से दस मई तक शुष्क रह सकता है मौसमके बीच अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है। 11 मई को एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा है। अगले एक-दो दिनों तक इसमें विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पारे में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी।

Ad
Ad Ad