देहरादून :(बिग न्यूज) सवा सात बजे से एक बजे तक खुलेंगे स्कूल, नया time table जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल अब सुबह सवा सात बजे खुलेंगे, जबकि छुट्टी दोपहर एक बजे हो जाएगी।

शासन ने स्कूलों की नई समय-सारणी का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गर्मियों में सुबह सवा सात बजे और सर्दियों में पौने नौ बजे स्कूल खुलेंगे। यदि किसी विद्यालय की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए समय-सारणी में संशोधन की जरूरत हो तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रस्ताव देंगे।

इन प्रस्तावों पर डीएम या उनकी ओर से नामित प्रतिनिधि की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से परीक्षण के बाद निर्णय लिया जाएगा।
इस समिति में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिले के शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक और माध्यमिक, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य सदस्य होंगे।

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्युली के मुताबिक नई समय सारणी से एनईपी 2020 के तहत स्कूलों में पढ़ाई का समय बढ़ा है। वहीं, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा का कहना है कि शासन ने स्कूल समय में बदलाव से पहले संगठन सुझाव मांगा था, इसके बाद भी सर्दियों में स्कूल खुलने का समय पौने नौ बजे कर दिया गया है, इससे पहाड़ के स्कूलों में ठंड की वजह से बच्चों को दिक्कत हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad