देहरादून – (बिग न्यूज) इधर सरकारी नौकरी संघर्ष , उधर आए ही नहीं 156 अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन में

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। चयन के बाद अभिलेख सत्यापन में न पहुंचने वाले 156 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी को सात दिन का समय भी दिया गया था।आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आयोग ने छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, संवीक्षक सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल नौ जुलाई को पुर्नपरीक्षा आयोजित की थी। इसका परिणाम जारी करते हुए आयोग ने 16 अगस्त से 13 सितंबर तक अपने कार्यालय में अभिलेख सत्यापन किया। सत्यापन में निर्धारित तिथियों पर शामिल न होने वालों को आगामी सात दिन का अवसर दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। इन सभी की सूची जारी करते हुए आयोग ने इनकी उम्मीदवारी खत्म कर दी है। अब ये इस भर्ती से बाहर हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad