देहरादून-(बिग न्यूज) इस विभाग में सीधे नियुक्ति के निर्देश योग्यता पूरी रखने वाली सहायिका को

ख़बर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर योग्यता पूरी रखने वाली सहायिकाओं को सीधे नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं।

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्तियों के संदर्भ में जिओ में स्पष्ट किया गया है की योग्यता के आधार पर सहायिका को सीधे नियुक्ति दी जाए। इसलिए तत्काल इस पर अमल किया जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी के पुरस्कार की राशि ₹51000 होगी और 8 अगस्त को तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कार को आवेदन अवधि 12 जुलाई को खत्म हो रही है जिसे 5 से 7 दिन और बढ़ाया जाए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad