देहरादून- (बिग न्यूज) आज मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी की जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून (मौसम अलर्ट): उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज तल्ख रहने की संभावना है। IMD ने आज परदेस में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के देहरादून , नैनीताल , पौड़ी ,हरिद्वार ,चंपावत ,उधम सिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश तथा शेष जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।जारी अलर्ट के मुताबिक राज्य के 3 जनपदों नैनीताल , उधम सिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।वहीं मौसम विभाग द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की आशंका है। इसके अलावा नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में जलभराव होने के आसार हैं। इसको लेकर सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही हुई तो आज राज्य के लगभग सभी जनपदों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad