देहरादून :(बिग न्यूज ) सीआरपी और बीआरपी के पदों के लिए अपडेट

ख़बर शेयर करें

सीआरपी और बीआरपी के पदों के लिए जल्द जारी होगी प्रतीक्षा सूची

देहरादून। शिक्षा विभाग में सीआरपी, बीआरपी के पदों पर कुछ अभ्यर्थियों की नियुक्ति के बावजूद कई पद खाली हैं। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना कार्यालय ने खाली पदों के लिए संबंधी एजेंसी को प्रतीक्षा सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग में सीआरपी, बीआरपी के पदों पर आउटसोर्स माध्यम से अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है। कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतीक्षा सूची के संबंध में कई बार संबंधित आउटसोर्स एजेंसी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रतीक्षा सूची संबंधित एजेंसी जारी करेगी। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के मुताबिक आउटसोर्स एजेंसी मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी करेगी।
कार्यालय की ओर से इस संबंध में एजेंसी को निर्देश दिया गया है। एजेंसी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अगले दो से तीन दिन के भीतर अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग में सीआरपी, बीआरपी की नियुक्ति का मामला पिछले काफी समय से लटका है। यह हाल तब है जबकि पूर्व में इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इन पदों पर नियुक्ति के निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad