देहरादून :(बिग न्यूज) तबादलों के लिए 17 से कर सकेंगे आवेदन

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

तबादलों के लिए 17 से कर सकेंगे आवेदन

अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए शिक्षकों को देने होंगे 10 विकल्प

देहरादून। प्रदेश में शिक्षक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए 17 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। आवेदन के साथ शिक्षकों को तबादलों के लिए 10 विकल्प देने होंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी निर्देश में कहा, शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए 55 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। निर्धारित समय में तबादलों के लिए निदेशक अकादमिक
शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्त्याल को विभागीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से तबादलों के लिए समय सारणी तय की गई है। निर्देश में कहा गया है कि अनुरोध के आधार पर पांच श्रेणियों में तबादले होने हैं। शिक्षकों के खाली पदों को 15 जुलाई को विभागीय वेबसाइट में अपलोड किया जाएगा।तबादलों के इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी अपना आवेदन पत्र दस विकल्पों के साथ संबंधित संस्थाध्यक्ष से अग्रसारित कर 20 जुलाई शाम पांच बजे तक बीईओ को उपलब्ध कराएंगे। बीईओ इसे 24 जुलाई तक सीईओ को और सीईओ 30 जुलाई तक एलटी शिक्षकों की सूची मंडलीय अपर निदेशक को उपलब्ध कराएंगे। जबकि प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं प्रवक्ताओं की सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
शिक्षा निदेशक ने निर्देश में कहा, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापक एलटी के तबादले अनुरोध के आधार पर सात जुलाई 2022 में निहित व्यवस्था के अनुसार किए जाएंगे।

Ad
Ad Ad