देहरादून : व्यवस्थाधिकारी-व्यवस्थापक पद की भर्ती परीक्षा अपडेट

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक के रिक्त पदों पर 17 मार्च को भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इन्हें अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से निकाल सकते हैं।आयोग की ओर से डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में व्यवस्थाधिकारी एवं व्यवस्थापक के रिक्त 13 पदों के लिए परीक्षा भर्ती निकाली गई थी। भर्ती के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी गई है, जो हरिद्वार नगर में कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने के लिए आयोग की ओर से अपनी वेबसाइट पर पात्र मिले आवेदन करने वालों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।आयोग के अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थी वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड निकाल लें, क्योंकि, डाक से अलग से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad