देहरादून :(मौसम) उत्तराखंड पहुंच गया मानसून, आज भारी बारिश संभव

ख़बर शेयर करें

मानसून पहुंच गया उत्तराखंड, आज भारी बारिश संभव
देहरादून। उत्तराखंड के कई हिस्सों में मानसून शुक्रवार को दस्तक दे दी। अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। वहीं, आज शनिवार को भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, नालों के उफान पर आने के मद्देनजर सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad