देहरादून – (मौसम) जानिए सूबे में मौसम का हाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश की अधिकतर जगहों पर आज मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ों पर हवा चलेगी और मैदानी इलाकों में अधिकतर जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे। फिर अगले चार दिन यानी 28 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हल्के बादल छाने से अधिकतर जगह मौसम सुहावना रहेगा। दून जिले का अधिकतम तापमान 30, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन कम हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। मैदानों में मौसम शुष्क बना रहा। 26 मार्च तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। होली के दौरान भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी में और इजाफा होगा। जिससे पारे सामान्य से ज्यादा रहेगा।
अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।