देहरादून:(बिग न्यूज) सूबे में 30 हजार कर्मचारी और 18 हजार सुरक्षाकर्मी लगेंगे निकाय चुनाव ड्यूटी में

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में इस बार 30,000 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी के लिए 18,000 सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। 2500 हल्के-भारी वाहनों को चुनाव के लिए अधिग्रहित किया जाएगा।राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव में मतदान व मतगणना के लिए 24,000 कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव प्रबंधन के लिए 4000 कर्मचारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के लिए 2000 अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया, चुनाव प्रबंधन में लगेंगे 4000 कर्मचारी

निर्वाचन आयोग ने चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए एनआईसी की मदद से सॉफ्टवेयर तैयार किया है। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक, इस सॉफ्टवेयर से ही रैंडम आधार पर चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी। एक जिले के अफसरों को दूसरे जिलों में प्रेक्षक बनाया जाएगा। आयोग ने अपनी मतदाता सूची पहली बार ऑनलाइन वेबसाइट www.sec.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad