बागेश्वर के विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क निर्माण के लिए ₹1.67 करोड़ स्वीकृत
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। देवलधार–माईथान–लेटी–गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य के लिए ₹166.69 लाख (लगभग ₹1.67 करोड़) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत मोटर मार्ग के किमी 7.00 से किमी 11.500 तक लगभग 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
इस स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क सुविधा के सुदृढ़ीकरण, सुगम आवागमन और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधाओं की अपेक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक पार्वती दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी जताया आभार
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर बागेश्वर की विधायक श्रीमती पार्वती दास ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विधायक श्रीमती पार्वती दास ने कहा –
“बागेश्वर विधानसभा का सर्वांगीण विकास और प्रत्येक क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। देवलधार–माईथान–लेटी–गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य के लिए ₹1.67 करोड़ की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे लगभग 4.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास की सुविधाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बागेश्वर विधानसभा में भी सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मैं इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करती हूं व मेरा संकल्प है कि बागेश्वर विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुँचे, जनता को बेहतर सुविधाएँ मिलें और क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो। जनहित और क्षेत्र का विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
ग्रामीण विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
देवलधार–माईथान–लेटी–गिरेछीना मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने, ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था बेहतर होने तथा स्थानीय विकास गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को दैनिक आवागमन सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों में सहूलियत मिलेगी।
विधायक श्रीमती पार्वती दास ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचें और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो।




