उत्तराखंड- (भर्ती) समूह ग के कई पदों पर सीधी भर्ती ,आवेदन हुवे शुरू

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड रोजगार-राज्य में विभिन्न सरकारी भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई उद्योग निदेशालय द्वारा समूह ग के पदों के लिए सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। भर्ती की जारी विज्ञप्ति में खान निरीक्षक, मानचित्रकार सर्वेक्षक, प्राविधिक सहायक तथा सहायक भू विज्ञान और पुस्तकालय अध्यक्ष के 26 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती की गई है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 11 सितंबर यानी आज से शुरू है जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2021 रखी गई है इसके अलावा परीक्षा शुल्क भी 1 अक्टूबर 2021 तक जमा किया जा सकता है और ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ समस्त अभिलेखों की स्व हस्ताक्षरित छाया प्रति आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर रखी गई है।

समूह ग की भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी www.ukpse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा भर्ती से संबंधित समस्त डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad