उत्तराखंड: तेल बचाओ मुहिम के तहत साइकिल से दफ्तर पहुंचे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून में उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारी बंशीधर तिवारी ने शनिवार को एक खास पहल करते हुए साइकिल से दफ्तर पहुंचकर बड़ा संदेश दिया।

अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना और एमडीडीए उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी निभा रहे बंशीधर तिवारी सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने आवास से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे।यह सिर्फ दफ्तर आने का तरीका नहीं था…बल्कि ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक पहल भी थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत सूचना विभाग में हर शनिवार “नो व्हीकल डे” मनाने का फैसला लिया गया है।बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और साइकिल जैसे विकल्प अपनाने की अपील की है।

एमडीडीए में भी “तेल बचाओ मुहिम” चलाई जा रही है…जिसके तहत ईंधन बचत और सीमित बिजली उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।देहरादून जैसे तेजी से बढ़ते शहर में, जहां ट्रैफिक और प्रदूषण बड़ी चुनौती बन चुके हैं…वहां एक वरिष्ठ अधिकारी का यह कदम लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad