उत्तराखंड-(big news) स्कूलों की छुट्टी के बीच शिक्षा महानिदेशक ने जारी किया यह आदेश,10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों के लिए आवश्यक

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज एक और आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 15 जनवरी तक विद्यालयों को बंद रखने के पूर्व के आदेश दिए गए थे। परंतु केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के 9 जनवरी के पत्र में अवगत कराया गया है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पूर्व विभिन्न विषयों के प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट परीक्षाएं 2 जनवरी से 14 फरवरी तक निर्धारित हैं। जिन्हें समय पर संपन्न कराया जाना आवश्यक है ।इसलिए प्रयोगात्मक परीक्षाओं की दृष्टि से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में कक्षा 10 एवं बार के छात्र-छात्राएं प्रातः 10:00 बजे के उपरांत संबंधित प्रयोगात्मक परीक्षाओं हेतु उपस्थित होंगे सभी विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षाओं को समय पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad