बागेश्वर में आपदा प्रबंधन:फायर स्टेशन गरुड़ द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम भेंटा के निकट जंगल की आग को बुझाया, जान-माल की हानि होने से बचाया
बागेश्वर में आपदा प्रबंधन:फायर स्टेशन गरुड़ द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम भेंटा के निकट जंगल की आग को बुझाया, जान-माल की हानि होने से बचाया
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, फायर स्टेशन गरुड़ को पी.एफ.टी. के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भेंटा के निकट जंगल की आग घरों तक पहुँच गई है तथा सहायतार्थ यूनिट भेजने की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए फायर यूनिट गरुड़ त्वरित कार्रवाई कर मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर फायर यूनिट द्वारा मिनी वाटर टेंडर से पंपिंग कर आग बुझाना शुरू किया गया। आग घरों तक पहुँच चुकी थी, जिसे फायर यूनिट ने कड़े प्रयासों के बाद पानी डालकर एवं पीट-पाटकर पूर्ण रूप से बुझाया। फायर यूनिट की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया तथा घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि या मालहानि नहीं हुई।
घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति का नुकसान नहीं हुई ।



