बागेश्वर: एकल विद्यालय अभियान की जिला स्तरीय खेलखुद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में एकल अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों के करीब 400 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, बॉल थ्रो, चक्का फेंक, भाला फेंक आदि खेलों में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
एकल अभियान का जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज आज बागेश्वर में हुवा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुवे राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुवे आशा जताई कहा कि जिला स्तर की प्रतियोगिता से निकलने के बाद खिलाड़ी राज्य स्तर में खेलने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि खेल के प्रति युवाओं का रूझान काफी अच्छा है, खेलों से युवाओं को शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है।