बागेश्वर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:सरयू पुल, आरे बाईपास व कॉलेज तिराहे पर पार्किंग निर्माण एवं यातायात सुधार के निर्देश।* *नो व्हीकल डे लागू करने और यातायात नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।* जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान एवं सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सरयू पुल एवं झूला पुल के समीप सर्फेस पार्किंग विकसित करने को लेकर सर्वे कर चार दिन के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं आरे बाईपास के निकट पार्किंग को लेकर ग्रामीण निर्माण विभाग को सर्वे कर एस्टीमेट तैयार करने और डिग्री कॉलेज तिराहे पर पार्किंग बनाने हेतु सिंचाई विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जजी रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा ।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नगर क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और “नो व्हीकल डे” को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक आयोजित करने और सुझाव लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर जगह जगह खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने तथा बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने नगर पालिका को वर्तमान पार्किंग स्थलों को उपयोगी एवं व्यवस्थित बनाने तथा उपलब्ध पार्किंग का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad