बागेश्वर: कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित पीसी में जिलाध्यक्ष डसीला की दो टूक

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष की सही भूमिका निभा रहा है। वह सत्ताधारी पार्टी को आइना दिखाने का काम कर रही है। बगैर किसी कारण के उनकी पार्टी पुतला नहीं करती। विरोध को भी उनके नेता पचा नहीं पा रहे हैं। केंद्र तथा प्रदेश सरकार को कांग्रेस मनमानी नहीं करने देगी। सत्ता के नशे में चूर नेताओं को सुधरना होगा।पार्टी कार्यालय में आयेाजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता उन पर जबरन पुतला दहन करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी जबरन कोई काम नहीं करती। मनमानी करने वालों को रोकने का काम वह कर रहे हैं। उन्होंने विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी करने, अडानी की कंपनी में एलआईसी का 39 करोड़ निवेश करने, बेरोजगारों पर लाठी चार्ज करने तथा पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी द्वारा कंटर बजाओ बंदर भगाओे जैसे बयान देने पर पुतला दहन कार्यक्रम किया। इसके अलावा प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्दोश को सरेआम पिटाई करने, बागेश्वर जिले से छह डॉक्टरों का एक साथ तबादला करने, हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करना तथा देहरादून में महिला की हत्या करने आदि मामले में उन्होंने पुतला दहन किया है। ऐसे कई मामले हैं, जिसमें उन्होंने सरकार को आइना दिखाने का काम किया है।यह काम वह आगे भी करते रहेंगे। सत्ताधारी भाजपा को अपनी कार्यशैली में बदलावा लाना होगा। जनता के हितों की अनेदखी कतई नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर कवि जोशी आदि माौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad