बागेश्वर:थाना कांडा पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से पुराने मकान में लगी आग पर पाया गया काबू, बड़ी दुर्घटना को होने से रोका ।

ख़बर शेयर करें

थाना कांडा पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से पुराने मकान में लगी आग पर पाया गया काबू, बड़ी दुर्घटना को होने से रोका ।

आज दिनॉक-07/01/2026 को थाना कांडा को थान क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तल्ला तिपोला में एक पुराने मकान में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कांडा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।
पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया। पुलिस और जनता की इस त्वरित कार्रवाई के कारण आग को फैलने से समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है।
बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सर्दियों के मौसम में आग और बिजली के उपकरणों के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad