बागेश्वर: नगर में निकली दुर्गा पूजा,देवी पूजा और खरेही दुर्गा पूजा द्वारा माता की मूर्तियों के साथ भव्य शोभायात्रा, पावन सरयू नदी में हुआ माता की मूर्तियों का विसर्जन,उमड़ी भीड़,देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद मुख्यालय में जहां ऐतिहासिक नुमाइस मैदान में नवरात्र भर दुर्गा पूजा,देवी पूजा,और खरेही दुर्गा पूजा की धूम रही वहीं आज दशमी के दिन मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा व देवी पूजा का समापन हुआ सर्वप्रथम आज दुर्गा पूजा और देवी पूजा कमेटी द्वारा मां दुर्गा की मूर्तियों के साथ पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस दौरान यात्रा में भक्त नचाते गाते नजर आए।

इसके बाद शोभा यात्रा पवित्र सरयू तट पर पहुंची जहा पूरे विधि विधान के साथ माता की मूर्तियों का पवित्र सरयू नदी में विसर्जन किया गया इस दौरान घाटों के दोनो तरफ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस भव्य विसर्जन कार्यक्रम के साक्षी बने।