बागेश्वर में विकास खण्ड गरुड़ के अंतर्गत वज्युला- मवई – हरिनगरी मोटर मार्ग के किमी0 01 से 03 में डामरीकरण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान

ख़बर शेयर करें

विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास ने बताया कि प्रदेश के युवा व यशश्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी द्वारा बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए वित्तीय वर्ष 2024 – 2025 में एस0सी0पी0 योजना के अंतर्गत बागेश्वर में विकास खण्ड गरुड़ के अंतर्गत वज्युला- मवई – हरिनगरी मोटर मार्ग के किमी0 01 से 03 में डामरीकरण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

एस0सी0पी0 योजना के अंतर्गत बागेश्वर में विकास खण्ड गरुड़ के अंतर्गत वज्युला- मवई – हरिनगरी मोटर मार्ग में 199.06 लाख(एक करोड़ नियानब्बे लाख छः हजार मात्र) की धनराशि से किमी0 01 से 03 में डामरीकरण कार्य किया जाएगा।

विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से प्रदेश के युवा व यशश्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी व लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सतपाल महाराज का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad