उत्तराखंड-देहरादून के डोईवाला, लालटप्पर क्षेत्र में लीसा फैक्ट्री में लगी आग

ख़बर शेयर करें

आज राजधानी देहरादून में लीसा फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है भीषण आग से फैक्ट्री स्वाहा हो गई है। देहरादून के डोईवाला, लालटप्पर क्षेत्र में स्थित है खुराना ब्रदर के नाम से चल रही लिसा फैक्ट्री में आज तकरीबन दिन के समय 12:00 बजे के आसपास आग लग गई आग फैक्ट्री के गोदाम में रखी लिसा के डिब्बों तक पहुंच गई और देखते ही देखते फैक्ट्री के गोदाम से आग की भीषण लपटें निकलना शुरू हो गई।आग लगने का कारण गोदाम में लोडिंग का कार्य कर रहे मजदूरों की लापरवाही बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग द्वारा आग की लपटों पर काबू पाया जा सका आग लगने की घटनाएं पहले भी इस फैक्ट्री में हो चुकी है बावजूद उसके कंपनी की तरफ से फैक्ट्री में आग पर नियंत्रण पाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी इतनी बड़ी मात्रा में कंपनी द्वारा फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ रखना और इस तरह की घटना होना फैक्टरी प्रबंधन पर भी कई सवाल छोड़ जाते हैं क्या आग पर काबू पाने के लिए कोई उचित व्यवस्था ना होना इसका कारण है ये कुछ बड़े सवाल भी हैं ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad