बागेश्वर:गौशाला में लगी भीषण आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू; भारी जन-धन की हानि होने से बचाई

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर
ग्राम कंस्यारी (गरुड़) में गौशाला में लगी भीषण आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू; भारी जन-धन की हानि होने से बचाई
11 जनवरी 2026 आज दिनांक 11.01.2026 को प्रातः लगभग 09:46 बजे अग्निशमन केंद्र गरुड़ को पीएफटी (PFT) के माध्यम से ग्राम कंस्यारी, सिमार में एक गौशाला में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट बिना किसी विलंब के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि आग श्री केदार सिंह पुत्र श्री हयात सिंह (निवासी ग्राम कंस्यारी, सिमार) की गौशाला में लगी थी।आग की विकरालता और आसपास की घनी बस्ती को देखते हुए यूनिट द्वारा तत्काल मिनी हाई प्रेशर से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
आग के बढ़ते खतरे को देखते हुए हैलीपैड यूनिट गरुड़ एवं अग्निशमन केंद्र बागेश्वर से भी अतिरिक्त फायर यूनिटों को मौके पर बुलाया गया।अग्निशमन कर्मियों द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए तीन हौज पाइपों की सहायता से पानी की धार और फुहार (Water Jet and Spray) डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया।
फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को मुख्य आवासीय भवन तक फैलने से समय रहते रोक लिया गया। संतोषजनक बात यह रही कि इस भीषण अग्नि दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।
उपस्थित जनमानस को फायर यूनिट द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता पाने के लिए 112 पर सूचित करने की जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad