फायर स्टेशन बागेश्वर की त्वरित कार्रवाई: पुलिस लाइन माल्ता के पास भड़की वनाग्नि पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

फायर स्टेशन बागेश्वर की त्वरित कार्रवाई: पुलिस लाइन माल्ता के पास भड़की वनाग्नि पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, आज दिनांक 27-05-2026 को समय दोपहर 12:36 बजे फायर स्टेशन बागेश्वर को पुलिस लाइन माल्ता के समीप जंगलों में भीषण आग (वनाग्नि) लगने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री दिनेश चंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में फायर यूनिट मिनी वाटर टेंडर वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि आग तेजी से फैल रही थी, जिससे पुलिस लाइन माल्ता क्षेत्र की वन संपदा के साथ-साथ पुलिस लाइन के आवासीय भवनों को भी गंभीर खतरा पैदा हो गया था। फायर यूनिट ने बिना वक्त गंवाए वाटर टेंडर से पंपिंग कर होजरील की मदद से आग पर पानी की बौछारें कीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।
फायर सर्विस की इस मुस्तैदी से बहुमूल्य वन संपदा और पुलिस लाइन के आवासीय परिसर को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ है।

Ad
Ad Ad