बागेश्वर:नीलेश्वर मंदिर के समीप जंगल में लगी आग पर फायर यूनिट ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें

नीलेश्वर मंदिर के समीप जंगल में लगी आग पर फायर यूनिट ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

दिनांक 21/02/2026 की देर शाम फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि नीलेश्वर मंदिर के पास स्थित जंगल में भीषण आग लग गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री दिनेश चन्द्र पाठक के कुशल नेतृत्व में फायर यूनिट बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
पहाड़ी क्षेत्र और अंधेरे की चुनौतियों के बावजूद फायर टीम ने अदम्य साहस का परिचय दिया। टीम द्वारा ‘बीटिंग मैथड’ (Beating Method) का प्रयोग करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग को चारों तरफ से घेरकर नियंत्रित किया गया और पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से वन संपदा को होने वाले बड़े नुकसान को रोक लिया गया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि या अन्य संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है।

फायर टीम का विवरण :
चालक चंद्रप्रकाश, FM अनिकेत, FM हिना, FM कीर्ति, FM पूजा

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad