जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनके लिए सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की जायेंगी -सीएम धामी

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ में भू-धंसाव के कारणों को लेकर सभी तकनीकी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आते ही आगे की योजना पर तेजी से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव लिए जाएं एवं इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनके लिए सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की जायेंगी। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिंन्हा, सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव श्री सविन बंसल, श्री आनन्द श्रीवास्तव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad