बागेश्वर:पीएम श्री वी एम जे एस राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में शिक्षक-अभिभावक समिति एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


आज दिनांक 19 मई 2026 को पीएम श्री वी एम जे एस राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में शिक्षक-अभिभावक समिति एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
शिक्षक-अभिभावक समिति के अध्यक्ष पद पर श्रीमती हेमा देवी तथा उपाध्यक्ष पद पर प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी निर्वाचित किए गए। समिति में सदस्य के रूप में श्रीमती प्रेमा देवी, श्रीमती कविता देवी, श्रीमती रंजना गढ़िया, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती नीमा वर्मा एवं श्रीमती बीना देवी को चुना गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी को निर्वाचित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष एवं सचिव के रूप में प्रधानाचार्य श्री दीप चंद्र जोशी मनोनीत हुए।
शिक्षक सदस्यों के रूप में श्री सुरेश राम, श्री जितेंद्र वर्मा, श्रीमती चंपा बोरा एवं श्री मनोज असवाल को निर्वाचित किया गया।
बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा गृह परीक्षाओं एवं परिषदीय परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्षभर की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों की विस्तृत आख्या भी प्रस्तुत की गई। बैठक का संचालन श्री संजय कुमार टम्टा, प्रवक्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यालय की कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 में अध्ययनरत 16 छात्र-छात्राओं को कुल 2, लाख400 रुपये( ₹2,00,400 )की छात्रवृत्ति उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रदान की गई तथा पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रधानाचार्य श्री दीप चंद्र जोशी ने अभिभावकों से विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, बच्चों को मोबाइल फोन एवं नशे की प्रवृत्तियों से दूर रखने तथा अनुशासित वातावरण निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
बैठक में श्री राजेश कुमार आगरी, श्री हेम जोशी, श्री गोविंद प्रकाश, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री सुरेश राम, श्रीमती हेमलता लोहनी, श्रीमती दीक्षा दानू, श्रीमती इंद्रा दानू सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Ad
Ad Ad