ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज : पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने किया रक्तदान, बचाई महिला की जान।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद पुलिस ‘सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प को पूरा करते हुए निरंतर मानवीय कार्य कर रही है। जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचाराधीन एक महिला की स्थिति अचानक बिगड़ गई।डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिला को बचाने के लिए तुरंत ओ -पॉजिटिव (O+) ब्लड की जरूरत बताने पर जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, सोशल मीडिया पर जैसे ही यह सूचना पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय शाह के संज्ञान में आई, उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के लिए रक्तदान किया। सीओ अजय शाह पूर्व में भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा चुके हैं। उनके इस त्वरित और संवेदनशील कदम की स्थानीय जनता और सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर बीमार महिला के परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा पुलिस उपाधीक श्री अजय शाह व जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad